Sunday, 29 April 2018

"दैनिक सांध्य विजय दर्पण अख़बार  मॆं मेरी एक ग़ज़ल को स्थान देने के लिये  आदरणीय 
Santram Pandey जी का हार्दिक आभार


"दैनिक दिन-प्रतिदिन अख़बार के साहित्य संसार" मॆं मेरी एक ग़ज़ल को स्थान देने के लिये राजकुमार सहारा जी का हार्दिक आभार

शुभ प्रभात मित्रों
हमारी सालगिरह पर आप सभी मित्रों की अनेकों बधाई एवं शुभ कामनाएं सन्देश पाकर हमारा ह्रदय मन आनंद से अभिभूत हो गया ,मित्रो आप सबके सुन्दर सुन्दर लाइक और कमेंट्स मिलें उसके लिये सहृदय धन्यवाद।
हर्षित मन ये हो गया, बदल गया परिवेश !
सालगिरह पर आपके ,पाकर शुभ सन्देश !!
संजय कुमार गिरि
सुन्दर चित्र डिजाईन हेतु स्पे :थैंक्स फॉर भाई Siddhartha Shukla जी एवं बड़े भाई Jagdish Meena जी का

Tuesday, 24 April 2018

प्योर मार्ट द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की खबर आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से प्रकाशित कई समाचार पत्रों की सुर्ख़ियों में रही ---



Sunday, 22 April 2018

प्योर मार्ट द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन 


संजय कुमार गिरि ,नई दिल्ली ,दिल्ली के उर्दू घर सभागार में प्योर मार्ट द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवियों द्वारा शानदार काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ! कवि सम्मेलन की सबसे प्रमुख विशेषता यह मानी जा सकती है, कि कवि सम्मेलन का आरम्भ सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से हुआ ! यह कवि सम्मेलन इतिहास में पहला प्रयोग रहा ! भारतीय साहित्य उत्थान समिति के अध्यक्ष श्री बेबाक जौनपुरी ने कहा की "भविष्य में अब इसी तरह माँ शारदे की वंदना की जायेगी और हमारा यह मंच भी इस तरह के नव प्रयोग के लिय विख्यात रहा है "! दूसरा हमेशा की तरह मंच पर केवल साहित्यिक कविताएं पढ़ी गई ! मुख्य अतिथि आज तक चैनल के पत्रकार श्री विकास मिश्र व  विशिष्ट अतिथि भा ज पा नेता संजय निर्मल कवि सम्मेलन के अंत तक कवि जनों द्वारा किये गए काव्य पाठ का काव्यानंद लेते रहे ! कवियो में नवोदित 16 वर्षीय कवि महांश मिश्र ने अपनी रचना माँ द्वारा  सबका मन मोह लिया ! उसके बाद दिनेश आनंद , अजय गुप्ता, अभिषेक कुमार शुक्ल 'शुभम्'सोमेश दीक्षितपुष्पेन्द्र 'पुष्प', विमलेन्दु सागर, कलाम भारती, सत्येन्द्र सत्यार्थी, ने अपने जबरजस्त काव्य पाठ से वातावरण काव्यमय कर दिया ! पत्रकार ओम प्रकाश प्रजापति एवं संजय कुमार गिरि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुये श्री बेबाक जौनपुरी जी को उनका  एक स्केच भेंट किया ! इस मौके पर ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति एवं संवाददाता संजय कुमार गिरि को साहित्य, कला, संस्कृति और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया |कार्यक्रम के संयोजक भुवनेश्वर शर्मा ने आला दर्जे की व्यवस्था से मन जीत लिया ! कार्यक्रम का सुन्दर मंच कवि विमलेन्दु सागर ने अपने लाजबाब अंदाज़ में किया !

Tuesday, 17 April 2018


खबर न 4
साहित्यकार महातम मिश्र के सम्मान में आयोजित काव्य संध्या की खबर आज रेड हैंडेड में प्रकाशित हुई 
18 अप्रैल 18
संजय कुमार गिरि

खबर न -3
आज दैनिक सांध्य विजय दर्पण में खबर प्रकाशित हुई 

विकट परथति में डॉक्टरों पर जानलेवा हमले क्यों   लेखक संजय कुमार गिरि देश में इस विकट समस्या से आज हर नागरिक जूझ रहा है और न चाहते हुए भ...